सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। शहर के गुदरी रोड स्थित प्रसिद्ध एवं पौराणिक रामविलास मंदिर के नवनिर्माण के बाद 26 फरवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पखवाड़े भर चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव की शुरुआत हो गई है। बीते शनिवार को विधिवत स्थापना एवं पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया है।रविवार को कलश सह जल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार और मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नियमित पूजा-अर्चना संपन्न होगी। 25 फरवरी को देव यात्रा का नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें भगवान की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसी दिन हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन एवं ब्रह्म भोज का आयोजन भी किया जाएगा। 26 फरवरी को मुख्य अनुष्ठान के तहत पूजा के बाद भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.