धनबाद, मार्च 9 -- नेशनल अंगारपथरा कॉलोनी स्थित नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना हुआ। काशी वाराणसी से आये यज्ञाचार्य योगेंद्र पांडेय के सानिध्य में आचार्यों द्वारा जलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास कराया गया। सर्वप्रथम देवी देवताओं का आवाह्न कर पूजा अर्चना शुरू किया गया। जहां धार्मिक जयकारे के उदघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था। मुख्य यजमान के रूप में राजाराम यादव, कमला यादव, महेंद्र यादव, जीतेश प्रकाश व संतोष सिंह अपने अपने धर्मपत्नी के साथ पूजा अर्चना की गयी। जहां मंदिर के त्रिशूल की पूजा की गई। संध्या बेला में महाआरती की गई। जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर आंजनी कुमार मिश्रा, माधव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सत्ये...