चंदौली, फरवरी 26 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रईया गांव में गुरुवार को गौरी शंकर महादेव मंदिर में शिवलिंग, मां दुर्गा और राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों कन्याएं, महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। गांव के लोग बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट से कलश में गंगाजल भरकर डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा गांव के गौरी शंकर महादेव मंदिर पहुंची। मुख्य यजमान शरद चंद्र यादव ने मंदिर में कलश की स्थापना की। शुक्रवार दोपहर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले गांव के महिला-पुरुष कलश और मूर्तियों के साथ गांव का भ्रमण करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस कलश यात्रा में अभय यादव, रिंकु यादव, तिरु, ज्...