पटना, अप्रैल 1 -- फतुहा प्रखंड के सैदनपुर स्थित हनुमान मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ सैंकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर गौरीचक घाट पहुंचे। वहां से जलभरी के बाद पुनः सैदनपुर पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, सात दिवसीय भव्य रामकथा और रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसमें अदिति प्रिया द्वारा प्रवचन और भजन गायक मुकुल द्विवेदी भजन की प्रस्तुति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...