दरभंगा, अप्रैल 28 -- शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड के चकभवानी चौक पर नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा व अष्टयाम को लेकर सोमवार को भक्तिपूर्ण माहौल में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसमें 451 कन्याएं शामिल थीं। मुख्य कलश धारण करने वाली कन्याओं में विभा कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया रानी, कलश कुमारी, निशा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी थीं। कलशयात्रा में मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा महामंत्री संतोष कुमार साहु, लक्ष्मेश्वर गिरी, सरपंच प्रतिनिधि मो. जूही, पूजा समिति सदस्य गंगा प्रसाद गुप्ता, प्रमोद मंडल, संतोष गुप्ता, जवाहर प्रसाद गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजकिशोर मंडल, विंदेश्वर मंडल, विश्वनाथ साह एवं शंभू साह थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.