बेगुसराय, जून 16 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के मार्गदर्शन में एवं जनसहयोग से निर्मित श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर का 19 से 27 जून तक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रथम तल का निर्माण दुलारपुर निवासी, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, के संस्थापक-सह-सचिव श्री रामबली सिंह द्वारा अपने पौत्र दिवंगत दिव्यांशु वत्स की स्मृति में कराया गया है। मंदिर में श्री राम-जानकी दरबार, श्री लक्ष्मी-नारायण एवं श्री हनुमान जी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होना है। वहीं मंदिर के द्वितीय तल का निर्माण श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। इस तल में श्री राधा-कृष्ण, भगवान जगन्नाथ परिवार तथा भगवान श्री गौ गोपाल को स्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगी छह दिवसीय श्रीराम कथा कथा वाचन श...