नोएडा, मई 13 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-105 स्थित श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर में बुधवार को शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद स्थापना हुई। इसकी शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें हर-हर महादेव के नारे गुंजते रहे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ और पूजन-पाठ हुआ। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...