बदायूं, अप्रैल 5 -- गांव कनुआ खेड़ा में शनिवार को हनुमान मंदिर पर शनिदेव और बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने पांच गाव बेरीखेड़ा,चमरपुरा, राहोली, चितौरा, कनुआखेड़ा में पैदल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ब्रजेश कुमारी, सीमा, कुशुमा, रिंकी, सरोज, शीला, कृष्णा देवी आदि शामिल थे। श्रद्धालुओं ने खीर पूड़ी, सब्जी के साथ रायते वाले प्रसाद की सराहना की। मंदिर परिसर में कीर्तन में ढोलक, बाजे के साथ चिमटे की धुन पर भक्त झूमते नजर आये। दीपक, अतेंद्र, सतीश कुमार, प्रेमपाल सिंह, बंटी, राजकुमार, अनमोल, विशाल, अंकित, पुनीत कुमार, वीरपाल, अरविंद, संदीप, कुलदीप, सुनील कुमार, नरेंद्र, अनिल कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...