लखीमपुरखीरी, जून 22 -- कस्बे के पूरब टोला मोहल्ले के हनुमान मंदिर में चल रहे मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन सोमवार को मूर्तियों को गाड़ी पर सवार करवाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते भगवान श्रीराम का जयघोष गूंजता रहा। पूरब टोला मोहल्ले के पुराने हनुमान और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। आचार्य उत्तम मिश्र ने सोमवार को मूर्तियों का पूजन-अर्चन कराया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान आयुष्मान शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कस्बे के मेन बाजार होते हुए शोभायात्रा काली माता मंदिर पहुंची। वहां से छावनी के संकटहरण मंदिर, भेड़ौरा के गौरी बाबा मंदिर, बाल्मीकि मंदिर और दुर्गा माता मंदिर होते हुए यह वापस हनुमान मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें-...