किशनगंज, अप्रैल 1 -- पोठिया। मंगलवार को पोठिया प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित बड़ा पका मोलना गांव में नव निर्मित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को धार्मिक ग्रंथ रामायण कथा का समापन हुआ। मंगलवार को आगे के अनुष्ठान के लिए 308 महिलाएं कलश शोभा यात्रा के लिए सुबह ग्यारह बजे मंदिर परिसर से कलश के साथ रवाना हो गई। महिलाओं ने कलश के साथ मिर्जापुर,जनता हाट,बड़ा पका मोलना गांव होते हुए धार्मिक नारा लगाती हुई मिर्जापुर स्थित डोंक नदी के घाट से कलश में पवित्र जल लेकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। जहां मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में लगे पांचों पुरोहितों ने सर्व प्रथम कलश के पवित्र जल से मंदिर परिसर अनुष्ठान स्थल का शुद्धिकरण कर,जलाधिवास,अन्नाधिवास तथा फलाधिवास अनुष्ठान कार्यक्रम...