बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। नगर के गांधी रोड स्थित सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तीसरे दिन शिव परिवार की मूर्तियों का घृत्त दिवास कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। नगर के इमली वाले मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा के अलावा भगवान कार्तिकेय, गणेश, शिवलिंग व नंदी भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा चल रही है। तीसरे दिन इन सभी देवी-देवाताओं की मूर्तियों को घृत दिवास कराया गया। आचार्य पंडित पंकज शास्त्री के निर्देशन में यजमान सत्यम अग्रवाल और योगेश अग्रवाल परिवार द्वारा तीसरे दिन का पूजन संपन्न कराया गया। इसके अलावा सांय काल में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति मय माहौल रहा। ...