जहानाबाद, मार्च 10 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के झिकटिया गांव में मां देवी की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गांव के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर मां देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मां देवी की महिमा का गुणगान करते रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडली और पुरुष मंडली के सदस्यों ने मिलकर भजन प्रस्तुत किए। मंदिर को फूलों और रंगीन सजावट से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मनोज कुमार, गायत्री देवी सहित बड़ी संख्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.