प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन
लखीसराय, मई 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के महमदपुर ग्राम पंचायत के रतनूपुर गांव के काली माता के मंदिर परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का समापन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीण नवल किशोर नवल, हरि प्रसाद चौरसिया, राहुल कुमार समेत अन्य ने बताया कि काली माता की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पवैय एवं अन्य जगहों के आचार्य थे। प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। इस बीच संकीर्तन का भी कार्यक्रम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कादी बिगहा देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.