औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के हरकेशपुर, बल्हमा गांव में 11 जून से चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन श्री श्री 1008 स्वामी सुदर्शनाचार्य के कृपा पात्र आचार्य ओम प्रकाश महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। पिछले छह दिनों से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में जल शोभायात्रा, विभिन्न अधिवास एवं नगर परिभ्रमण जैसे आयोजन हुए। यह भी पढ़ें- कथा में पूतना वध व गोवर्धन लीला का वर्णन

हिंदी हिन्दुस्तान की ...