रांची, अप्रैल 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। तुरुप में श्रीश्री दुर्गा और शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को तीन दिनी वैदिक महायज्ञ पूजन अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन 301 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कलशयात्रा में शामिल हुए। पुरोहित के रूप में मृत्युंजय पांडे और बीरेंद्र पांडे शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में आतिश महतो, मोहन महतो, कामेश्वर महतो उपस्थित थे। जैलेन्द्र कुमार ने महिलाओं को कलश देकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। महिलाओं ने तीन किलोमीटर पदयात्रा कर स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल उठाया। इसके बाद दुर्गा और शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ कूद में रुद्र महायज्ञ शुरू जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि लगातार सनातन संस्कृति मजबूत हो रही है। इस तरह के आ...