बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित साधना केंद्र पर चल रहे शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त व उनकी पत्नी डॉ. नीरा गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे सहित कुल पांच यजमानों से आचार्य अमृत मिश्र और सहयोगी आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधि से पूजन-अर्चन कराया। साथ ही जन कल्याण के लिए पावन आहुतियां दी गई। धार्मिक अनुष्ठानों दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गूंजायमान हो उठा। यजमानों के साथ अन्य लोगों ने वेदी पूजन किया और संकल्प लिया। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ अनुष्ठान में भाग लिया, जिसे संपूर्ण विवि परिसर भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- बंगरा में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकली ...