सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में बुधवार को सात दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन "प्राणायाम दिवस: श्वसन तकनीक" विषय पर योग शिविर आयोजित किया गया। योगाचार्य सुनील कुमार ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक और स्वास्थ्यवर्धक माहौल रहा। शिविर में कुलसचिव कमल कृष्ण, उप कुलसचिव अनूप कुमार, सहायक कुलसचिव रमेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रवीण कादयान और परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता ने की। यह भी पढ़ें- योग, प्राणाया...