गंगापार, जून 22 -- घूरपुर बीआरसी कार्यालय के सामने नव निर्मित श्री शिव शक्ति मनोकामना धाम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नव निर्मित मंदिर स्थल से होते हुए घूरपुर चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से होते हुए पुनः वापस नव निर्मित स्थल पर संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य यजमान मुन्ना केसरवानी और उनकी पत्नी नीतू केसरवानी, शिवकुमार उर्फ लल्ला केसरवानी और उनकी धर्म पत्नी रानी केसरवानी के साथ सुरेश केसरवानी, कमलेश, दिनेश केसरवानी आदि शामिल हुए। लल्ला केसरवानी ने बताया कि मंगलवार को शिव बारात निकलेगी। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा के साथ श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यह भी पढ़ें- खनुआ चौकी परिसर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, पहुंचे ए...