कटिहार, मार्च 15 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां मोड़ के समीप शनिवार को विभागीय आदेश के आलोक में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की।जांच के क्रम में बाइक चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं हेलमेट की जांच की गई। पुलिस की सख्ती को देखते हुए वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि रोड सुरक्षा की दृष्टिकोण से आगे भी इस तरह का वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...