कटिहार, जून 29 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी रामजी) अधिनियम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अमित कुमार साह , मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- प्राणपुर में वीबी जी रामजी को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजनकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में वीबी-जी रामजी अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। मनरेगा पीओ ने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, लोगों की आजीविका को मजबूत करना तथा ग्राम पंचायतों के समग्र विकास को गति देना है।...