आजमगढ़, अप्रैल 16 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नसीरपुर गांव में पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमले में घायल राजगीर की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरजन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। नसीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीराम राजगीर थे। उनका गांव में दो जगहों पर मकान है। मंगलवार सुबह वह नए मकान से पुराने घर खाना खाने जा रहे थे। रास्ते में विपक्षी सुरजन ने अपने घर के सामने रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल श्रीराम को बिलरियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इस पर परिवार के लोग उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.