आगरा, जनवरी 14 -- लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर फूल बंगला सजाया गया। महंत गोविंद गुरु ने बताया कि मकर संक्रांति पर बाबा का भव्य फूल बंगला सजाया गया व छप्पन भोग लगाए गए। सुंदरकांड का पाठ राम उपाध्याय द्वारा किया गया। महाआरती श्याम उपाध्याय ने की। आरती के बाद 100 किलो का भंडारे का प्रसाद बांटा गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...