मेरठ, मई 9 -- नगर पंचायत दौराला के सरधना रोड रेलवे फाटक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदर कांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दौराला व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय और कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में पाठ का आयोजन किया गया। पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित हर्षित शास्त्री और संदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया। संजीव मोटू, आकांक्षा उपाध्याय, मुन्नी देवी, सुशीला, बबीता, सिमरन, राजीव कश्यप, अंकित कश्यप, मोहित उपाध्याय, लव उपाध्याय, हरिओम शर्मा, सुनील अहलावत, गोविंद प्रजापति, संजीव अग्रवाल, जसबीर चौधरी, लविश भव्य, पप्पू, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...