मेरठ, मार्च 30 -- बुढ़ाना गेट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को सजाने-संवारने के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर रविवार को मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सुब्रतो सेन ने भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ गाकर बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। डॉ. सेन पिछले 21 वर्षों से निरंतर बाबा के दरबार में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। डॉ. सेन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की, कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन करें, चोला चढ़ाएं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होते देखें। अनिल पाठक, गौरव, वैभव, अभिनव, अजय एवं पिंटू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...