नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सुभाष प्लेस पुलिस ने किराएदार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को मंगलवार को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 31 वर्षीय इरशाद ने बताया कि उसने फोन हैक करने और प्राचीन सिक्के चोरी करने के शक में पिटाई की थी। डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक, तमन्ने खां और उसका साथी वीरेंद्र शकूरपुर स्थित इरशाद के फ्लैट में किराए पर रहते थे। पांच नवंबर को इरशाद ने दोनों पर चोरी का शक जताते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दिया और लगातार पिटाई करता रहा। सात नवंबर को मौका पाकर तमन्ने किसी तरह भाग निकला और पास में ही रहने वाले अपने दोस्त नाजिम के घर पहुंचा। उसने बताया कि इरशाद ने दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की है। नाजिम ने गंभीर हालत में तमन्ने का इलाज करवाया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। नौ...