रांची, फरवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने रविवार को रांची के गोंदा मंडल स्थित बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प को सिद्धि में बदलने का अभियान है। प्रत्येक महीने अंतिम रविवार को होने वाला संबोधन देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा से भर देता है। इसमें बढ़ते भारत की तस्वीर, देश के लोगों के पुरुषार्थ की गाथाएं, संस्कृति और प्रकृति की बातें होती हैं। आधुनिक तकनीक से बदलती दुनिया में भारत की बढ़ती सकारात्मक भूमिका की चर्चा भी होती है। उन्होंने कहा, प्राचीन सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक तकनीक के बल पर भारत देश आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही युवाओं से मन की बात को नियमित सुनने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन क...