सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के बभनैया पूरब स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया। सुंदरकांड पाठ में देवेश त्रिपाठी, कमल नयन तिवारी, संजय पाठक, चंद्रभान पांडे, सुभाष पांडे तथा प्रवीण तिवारी ने सहभागिता निभाई। मंदिर के पुजारी रामजीत तिवारी ने बताया कि जहां सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन होता है, वहां का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। पाठ सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...