बरेली, मार्च 3 -- नवाबगंज। क्षेत्र के ईध जागीर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को साधु-संतों का सम्मान किया गया। इसमें एशियन ला कॉलेज के एमडी व भाजपा नेता एडवोकेट नंदकिशोर और कॉलेज की सचिव रेशम ने साधु-संतों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। एडवोकेट नंदकिशोर ने कहा कि साधु-संत समाज को नैतिक दिशा देने का कार्य करते हैं। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से ही सनातन धर्म की परंपराएं सुदृढ़ होती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसमें पुजारी मोहित शर्मा, गोपाल शरण, मोहन मिश्रा, विशाल शर्मा, प्रदीप राज, योगेश मिश्रा, कमलाकांत शास्त्री, हरिओम मिश्रा, रवींद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार उर्फ लला आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.