मऊ, जून 5 -- पूराघाट। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा शुक्रवार को प्राचीन शिव मन्दिर लैरो दोनवार के प्रांगण में नि:शुल्क 51 पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हिन्दू जनमानस ने रुद्राभिषेक किया। अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि आज उस महान संत का जन्मदिन है जिसने अपनी कार्यक्षमता के दम पर पूरे विश्व में सनातन धर्म का ध्वज फहराया है। उसके साथ ही उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को विकास की पटरी पर दौड़ाने का कार्य किया है। मिथलेश चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री हिन्दुत्व पुनर्जागरण के महानायक हैं। हम सब उनके दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नि:शूल्क प्याऊ का किया उद्घाटन इस अवसर पर आचार्य शुभम द्विवेदी, मनीष पाण्डेय, रा...