मऊ, जून 19 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्राचीन लक्ष्मण जी महाराज मंदिर बेलौली में परंपरागत बराम उत्सव का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा। मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर के पुजारी बद्री दास ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जून को, पचईबराम 2 जुलाई को, छठईबराम तथा 9 जुलाई को सतईबराम का आयोजन होगा। इन अवसरों पर क्षेत्र सहित दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे तथा भगवान लक्ष्मण जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि बराम उत्सव क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति एवं ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों ...