हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर के प्राचीन श्री रामचंद्र मंदिर में बसंत पंचमी और हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर संगीतात्मक सुंदरकांड का पाठ और हवन यज्ञ आयोजित किया गया। मंदिर के महंत पंडित विवेक शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी पर भगवान श्रीराम को पीतांबर वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही हनुमान जी के समक्ष प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना के साथ सुंदरकांड पाठ एवं हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। हवन यज्ञ में पंडित गिरीश दुर्गापाल, बसंत कुमार अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक वार्ष्णेय, रोहित ठाकुर आदि रहे। आंवलेश्वर मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान हल्द्वानी। आंवलेश्वर महादेव मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। यहां 12 वटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर सुंदरकांड के पाठ और ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.