बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय गांधी स्टेडियम में कलारिपयट्टु एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से वार्षिक बोर्ड बैठक एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिहार में कलारिपयट्टु खेल के व्यापक विकास एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य वर्मा ने कहा कि बिहार में इस प्राचीन मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तर तक कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। बिहार सरकार के सहयोग से कलारिपयट्टु को राज्य में सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बिहार में राष्ट्रीय स्तर की कलारिपयट्टु चैंपियनशिप आयोजित करने की योजना पर भी विचार किया गया। एसोसिएशन के सचिव श्याम साहनी ने कहा कि कलारिपयट्टु सीखने से प...