लखीसराय, अप्रैल 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप की अगुवाई तथा प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम एप्प पर प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित करने एवं अपलोड कराने को लेकर विभिन्न पंचायतों के मुखियों, पंचायत समिति सदस्यों, कार्यपालक सहायकों, कचहरी सचिवों एवं पंचायत सचिवों की बैठक की गई। इस बैठक में सभी उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों तथा पंचायत कर्मियों को ज्ञान भारतम एप की जानकारी दी गई। सभी को ज्ञान भारतम एप डाउनलोड कराया गया। इन प्रतिनिधियों और कर्मियों को क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज करने तथा अपलोड करने के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- वारिसलीगंज के प्राचीन मंदिर से मिली 18 दुर्लभ पांडुलिपियां सभी पंचायत के कर्मियों को...