फरीदाबाद, मई 13 -- नूंह, सरसमल। ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय हस्तलिपि सर्वे अभियान को लेकर बुधवार को जिला स्तर पर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सर्वे अभियान को गांव स्तर तक पहुंचाने और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और अभिलेख दान अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। अतिरिक्त उपायुक्त एवं राष्ट्रीय हस्तलिपि सर्वे अभियान की जिला नोडल अधिकारी ज्योति ने अधिकारियों को बताया कि भारत सरकार की ओर से 16 मार्च से 15 जून तक राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में उपलब्ध प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वे और संरक्षण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मधेपुर में 200 वर्ष पुरानी पांडुलिपि का अधिकारी ने किया सर्वे उन्होंने कहा क...