प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर मेले का आयोजन
शाहजहांपुर, मई 18 -- कांट। इलाके के ग्राम पल्हौरा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में तमाम श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुचे। पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार को पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। सुबह से देर शाम तक हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्त राममोहन द्वारा माता जी के दिव्य त्रिशूल को पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ घुमाया गया। त्रिशूल यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन में मंदिर व्यवस्थापक पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह सोनू, रामसेवक, राकेश, वालादीन, अजय सहित तमाम ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.