सिमडेगा, नवम्बर 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तामड़ा में ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन 25 नवम्बर को होगा। दो दिनी जतरा मेला के सफल आयोजन की तैयारी जोरो पर की जा रही है। जहां दूर-दूर से खेल तमाशा, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन एवं मिठाई सहित अलग-अलग प्रकार की सामानों की दुकानें सज रही है। बताया गया कि 25 नवम्बर को विधिवत पहान धर्मनाथ खड़िया के द्वारा ग्राम देवी की पूजन करने के पश्चात मेला की शुरुआत होगी। जिसका उद्घाटन डीसी कंचन सिंह एवं एसपी एम अर्शी के द्वारा किया जाएगा। 112 सालों से अधिक वर्षों से लग रहा है मेला बताया गया कि 112 सालों से अधिक वर्षों से तामड़ा में मेला आयोजित किया जा रहा है। बताया गया कि वर्ष 1913 आसपास गांव के ही कुछ उत्साहित लोग जिसमें जागेश्वर सिंह, महावीर साव, रामलाल साव,शिवलाल साव, श्रीसाव, बबन श्रीवास्तव...