वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। भारत की शक्ति केवल आर्थिक विकास में नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, चरित्र और सभ्यतागत जड़ों में निहित है। आधुनिकता और सनातन मूल्यों का समन्वय ही भारत को मजबूत बनाएगा। प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और शोध से जोड़ना समय की मांग है। ये बातें संत ऋतेश्वर महाराज ने कहीं। वह शुक्रवार को बाबतपुर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में सम्मिलित होने आए हैं। आयोजन से पूर्व मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमभूमि है, जबकि काशी ज्ञान की भूमि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज के विकास के संकल्प के साथ मथुरा गए हैं और वे वृंदावन के प्रेम को लेकर काशी की ज्ञानभूमि आए हैं। उन्होंने कहा कि यह सनातन की खूबसूरती है कि कृष्ण का प्रेम और काशी का ज्ञान एक-दूसरे से ज...