मथुरा, फरवरी 26 -- मल्लपुरा स्थित प्राचीन श्री केशवदेव मंदिर में 27 फरवरी शुक्रवार को प्रसिद्ध लठामार हुरंगा एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे गताश्रम मंदिर से प्रारंभ होकर द्वारिकाधीश, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट, जन्मभूमि के सामने एवं गोविंद नगर मार्ग से होती हुई मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। वहीं सायं 5 बजे मंदिर परिसर में विशाल हुरंगा का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भगवत स्वरूप गोस्वामी, जगदीश प्रसाद गोस्वामी, निखिल शर्मा, यज्ञपाल गोस्वामी एवं पार्षद नीरज वशिष्ठ द्वारा संभाली जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...