वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। पाण्डेयघाट स्थित प्राचीन काली मां मंदिर में शुक्रवार को अंबुवाची पूजन का समापन हुआ। इस अवसर पर माता काली का विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन किया गया। महंत राज कुमार शुक्ला 'माऊ गुरु' के नेतृत्व में पूजन अर्चन का क्रम गत 22 तारीख से चल रहा था। समापन अवसर पर भक्तों के लिए भंडारा हुआ। मंदिर में यह परंपरा स्थापना काल से ही चली आ रही है। वहीं दूसरी तरफ कमच्छा स्थित कामाख्या देवी मंदिर का पट शुक्रवार की रात्रि नौ बजकर 11 मिनट पर खोला गया। उल्लेखनीय है कि अंबुवारी पर्व के प्रथम दिन गत 22 जून को पूजन अर्चन के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। यह भी पढ़ें- अंबुबाची मेला खत्म होने के बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट, भक्तों को मिलेगा अंगवस्त्र और अंगोदक लाल कपड़े का प्रसाद मंदिर से 27 जून को वितरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्द...