बरेली, फरवरी 28 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग के शोधार्थियों व परास्नातक के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक पुरास्थल संकिसा फर्रूखाबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना के निर्देशन में हुए भ्रमण में विद्यार्थियों ने संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ अवशेष तथा प्राचीन पुरातात्त्विक संरचनाओं का अवलोकन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक महत्व आदि की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पवन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गौतम बुद्ध के जीवन, जन्म, ज्ञान प्राप्ति, प्रथम उपदेश एवं महापरिनिर्वाण से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...