अल्मोड़ा, मार्च 31 -- भाजपा के शिष्टमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात की। बेस में कैथ लैब के संचालन की मांग की। इसके अलावा संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों की नियुक्ति, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता आदि परेशानियां बताईं। यहां पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, अभिषेक तिवारी, रमेश जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, प्रकाश मेहता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...