दरभंगा, दिसम्बर 30 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में मंगलवार को प्राचार्या डॉ. अलका झा एवं डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी के सेवानिवृत्ति के एक दिन पूर्व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य व अधीक्षक 31 दिसंबर को रिटायर कर रहीं हैं। इस मौके पर डॉ. मोहन पासवान ने कहा कि टीबी एंड चेस्ट विभाग में ब्रोंकोस्कोपी सेवा की शुरुआत का श्रेय प्राचार्य व अधीक्षक को जाता है। इसकी शुरुआत होने से मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। डॉ. आमोद झा ने कहा कि अधीक्षक का फोन हमेशा ऑन रहता था। डीएमसीएच की व्यवस्था इतनी बेहतर हो गई है कि अब आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी इलाज कराने यहां आने लगे हैं। डॉ. गौड़ी शंकर झा ने कहा कि कक्षाओं में कम उपस्थिति न केवल दरभंगा मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे बिहार में एक बड़ी समस्या है। निजी मेडिकल कॉलेज आर्थिक दंड लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.