रांची, अप्रैल 3 -- रांची। जेवीएम श्यामली के प्राचार्य एवं वरिष्ठ रसायनशास्त्र शिक्षक विभूतिनाथ झा को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु विश्वंभर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग, दोपटा और पुष्पगुच्छ भेंट किए। फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा ने बताया कि झा को उनके शैक्षणिक समर्पण और मिथिला मूल की संस्कृति से जुड़ाव के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...