प्राचार्य भर्ती में साक्षात्कार देंगे और 50 अभ्यर्थी
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए 50 और अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा के आधार पर सफल घोषित 389 अभ्यर्थियों को 27, 28, 30 एवं 31 अक्तूबर को अभिलेख सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षाक्षात्कार के लिए उपस्थित अभ्यर्थियों में से अनेक अभ्यर्थियों ने अर्हताओं से संबंधित वांछित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने के कारण उनके अभ्यर्थन आयोग ने निरस्त कर दिए थे। उक्त स्थिति में चयन के मापदंडों एवं शुचिता के दृष्टिगत आयोग ने 50 अभ्यर्थियों को प्रश्नगत लिखित परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 81 केंद्रों पर 1....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.