प्रयागराज, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती के लिए 24 सितम्बर को आयोजित लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की अनंतिम उत्तरकुंजी शनिवार को अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर जारी कर दी। उपसचिव डॉ. संजय सिंह ने परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि से लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की अनंतिम उत्तरकुंजी से मिलान कर लें। यदि उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो दो अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए Rs.100 रुपये शुल्क देना होगा। दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राचार्य...