औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के महिला महाविद्यालय मुडिला में प्राचार्य पद को लेकर उत्पन्न गतिरोध प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद फिलहाल नियंत्रण में है। मामले की सुनवाई करते हुए बीडीओ प्रियांशु बसु ने महाविद्यालय में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है तथा दोनों पक्षों को आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है, जिनके आधार पर आगे सुनवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सिमुलतला विद्यालय के प्राचार्य निलंबितप्राचार्य की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कॉलेज अवधि के दौरान कुछ लोग महाविद्यालय पहुंचे और प्राचार्य पद को लेकर अपना पक्ष रखते हुए व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद बीडीओ के स...