सीवान, जुलाई 8 -- बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग स्थित अंबेडकर इंटर कालेज में विज्ञान और कला संकाय के सत्र 2025-27 में वर्ग संचालन के लिए प्राचार्य ई आलोक कुमार ने हौसला अफजाई करने के लिए कॉपी, कलम देकर सम्मानित किया। उसके बाद बच्चों को मिठाई खिलाकर बच्चों को स्वागत किया गया। ई आलोक कुमार ने बताया कि बच्चो को सम्मानित करने से उसका मनोबल बढ़ता है। इसके साथ साथ बच्चो का उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य है। जो बच्चे की उपस्थिति मानक प्रतिशत से कम होगा उसका फार्म नहीं भरा जाएगा। इसलिए बच्चों को क्लास करने से बच्चों का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो जाएगा। वही वर्ग संचालन 10 बजे से तीन बजे तक चलेगा। मौके पर प्रो रामबदन यादव, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो अन्नी कुमारी, प्रो सतेन्द्र कुमार अभय, प्रो मो फारूक, प्रो पिंटू कुमार यादव, प्रो शैलेन्...