पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमके डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने जेईई मेंस में सफल होने पर बुधवार को छात्र प्रणय प्रत्यूष को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्र प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल के साथ शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। प्राचार्य ने कहा कि स्कूल के अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी ज्ञान का पूर्ण उपयोग कर छात्रों को बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। इस स्कूल में अत्याधुनिक शिक्षण सामग्री एवं स्मार्ट बोर्ड आदि का उपयोग कर छात्रों की अवधारणा स्पष्ट की जाती है एवं समस्याओं का निवारण किया जाता है। यह भी पढ़ें- जेईई मेंस में मयंक कुमार ने हासिल किए 99.77 परसेंटाइल अतिरिक्त कक्षाएं लेकर शिक्षक छात्रों को पूरी तर...