प्राचार्य ने कैंटीन में किया भोजन, परखी गुणवत्ता
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने सोमवार को एसआरएन अस्पताल के मॉड्यूलर किचन का औचक निरीक्षण किया। प्राचार्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व पौष्टिकता की जांच खुद भोजन करके की। प्राचार्य ने कहा कि भोजन व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्य आहार विशेषज्ञ कौशन जहां ने कहा कि मरीजों को सप्ताह में सभी दिन अलग-अलग तरह के पौष्टिक भोजन मिलें इसके लिए मीनू लागू किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.सूर्यकांत ओझा, डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.