प्राचार्य डॉ.राजेश के कार्यों की हुई सराहना, दी गई विदाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- डॉ. सोने लाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी का विदाई समारोह शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद स्टाफ ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वर्तमान प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने कहा कि डॉ. राजेश ने बहुत ही कम समय में सराहनीय कार्य किए हैं। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी सकारात्मक सोच से दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं में काफी सुधार आया है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी लोगों का सकारात्मक सहयोग मिला है। जो हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज खत्री, डॉ. दीपिका पांडेय, डॉ. केके तिवारी, डॉ. अतुल सरोज, डॉ. अवंतिका पांडेय, डॉ. आलमीन आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.